ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / NSMCH में गर्भवती महिलाओं को किया गया जागरूक, कोरोना संक्रमण से बचने की...

NSMCH में गर्भवती महिलाओं को किया गया जागरूक, कोरोना संक्रमण से बचने की दी गई जानकारी

15-Jul-2020 08:16 PM

PATNA :  बिहटा स्थित प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) में गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 और बारिश में होनेवाली परेशानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. बिन्दु सिन्हा और दूसरे डॉक्टर प्रसव के लिए और प्रसव पूर्व जांच के लिए आनेवाली महिलाओं को लगातार जागरूक कर रही हैं.


डॉ. सिन्हा का कहना है कि गर्भवर्ती महिलाओं पर कोरोना का असर ज्यादा हो सकता है. क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है.  इस वजह से फ्लू होने की आशंका बनी रहती है. सर्दी-जुकाम या सांस लेने में तकलीफ होने का खतरा रहता है. इसलिए इन सब से बचाव जरूरी है.


news image


डॉ. बिंदु सिन्हा के अनुसार कोरोना वायरस से बचाव के लिए गर्भवती या प्रसूति महिला को भी मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. घर से कम से कम निकलें. हाथों को समय समय पर कम से कम 20 सेकेंड धोएं. चेहरे, मुंह और आंखों को अनावश्यक न छुएं.  पर्याप्त नींद और पोष्टिक आहार लें. गौरतलब है कि कोरोना काल में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 150 से ज्यादा प्रसव विशेषज्ञों की देखरेख में कराया जा चुका है. यहां प्रसव कराना कम खर्चीला और सुरक्षित भी है.


news image