बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
30-Jan-2021 08:13 PM
PATNA : बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में शनिवार को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत हो गई. संस्थान के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. पहला टीका अस्पताल के प्रशासक अर्नब चक्रवर्ती ने लिया, उसके बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों को टीका दिया गया.
शनिवार को अस्पताल के प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने भी टीका लगवाया. एनएसएमसीएच के प्राचार्य डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि अस्पताल और कॉलेज के कर्मियों को कोविशिल्ड का टीका दिया जा रहा है. 310 कर्मियों को टीका लगना है, जिसमें पहले दिन ही 150से ज्यादा कर्मियों को टीका लगाया दिया गया. उन्होंने बताया कि किसी भी कर्मी को कोई रिएक्शन या परेशानी नहीं हुई. सब कुछ अच्छे तरीके से हुआ. सरकार के सभी गाइडलाइंस का अनुसरण किया गया. अगला डोज़27 फरवरी को दिया जाएगा.
प्राचार्य ने टीकाकरण करवाने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया. संस्थान के प्रबंध निदेशक ने भी सरकार के प्रति आभार प्रकट किया. जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले अस्पताल के कुछ नर्स को पीएमचीएच में ट्रेनिंग के लिए गईं थीं. वहां उन्हें टीकाकरण का तरीका बताया गया था.
गौरतलब है कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल पटना का निजी क्षेत्र का एक मात्र मेडिकल कॉलेज है. इसी साल से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई है. यहां एक मेडिकल कॉलेज में होनेवाले सारे विभाग मौजूद हैं. यहां मौजूद व कार्यरत फैकल्टी और चिकित्सक अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित हैं. नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल सुपर स्पेशियलिटी सुविधा से युक्त है.