ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / NSMCH के डॉक्टरों ने किया कमाल, पहली बार ERCP के जरिए पित्ताशय की...

NSMCH के डॉक्टरों ने किया कमाल, पहली बार ERCP के जरिए पित्ताशय की पथरी का किया सफल ऑपरेशन

08-Jun-2024 06:06 PM

By Mayank Kumar

PATNA: पटना से सटे बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में पहली बार ईआरसीपी (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेंजियोपैंक्रेटोग्राफी) द्वारा पित्त पथरी और पित्त नली का सफल ऑपरेशन किया गया। 


आरा के नवादा निवासी 22 वर्षीय अमन कुमार के लिवर में संक्रमण होने के कारण पित्त की नली एवं लिवर में मवाद भर गया था। जिसके कारण पेट में सूजन, पेट खराब होना, अपच और पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक या तेजी से तेज दर्द शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एनएसएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद सर्जन डॉ अमितेश, डॉ पुलक तोष, दानिस ने उनका इलाज शुरू किया।


जांच रिपोर्ट में पाया गया कि लिवर में काफी संक्रमण है। सक्रमण से निलकने वाली पस पित्त की नली एवं लिवर में जमा हो गया है। जिसके बाद टीम मुंह के रास्ते एंडोस्कोपिक विधि का प्रयोग कर ईआरसीपी (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेंजियोपैंक्रेटोग्राफी) के सफल सर्जरी किया गया।


इस मौके पर सर्जन डॉ अमितेश ने बताया कि पित्ताशय की पथरी बहुत आम बीमारी है लेकिन अगर समय से इलाज न किया जाए, तो यह जीवन-घातक स्थितियों को जन्म दे देती है। इसकी चेतावनी के लक्षण हैं सूजन,पेट में परेशानी या पेट खराब होना, अपच और पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक या तेजी से दर्द है। वही कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी सिंह ने एनएसएमसीएच में पहली बार ईआरसीपी के सफल सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम को शुभकामनाएं दी हैं।