अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2023 02:11 PM
By First Bihar
PATNA: सरकार में रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पार्टी की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद पहली बार अपना पक्ष रखा है। सुधाकर सिंह ने कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जो कुछ भी कहा था उसमें किसी भी अससंदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके शब्द जरूर कड़े हो सकते हैं लेकिन उनकी भाषा असंसदीय नहीं है। ऐसे में तय समय सीमा के भीतर वे नोटिस का जवाब दे देंगे।
सुधाकर सिंह ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्दांतों और संविधान से बंधे हुए हैं। पार्टी ने जो नोटिस भेजा है उसका समय सीमा के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसलिए सार्वजनिक तौर पर वे कुछ बोल नहीं सकते हैं। नोटिस में क्या लिखा हुआ है और उसका क्या जवाब दिया जाए, इसे सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। सुधाकर ने कहा कि पार्टी जैसा निर्णय लेगी, उस हिसाब से पार्टी के साथ काम करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अपने बयान में जितने भी शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह शब्द संसदीय हैं। हमें यह विधानसभा में सीखाया जाता है कि कौन से शब्द संसदीय हैं और कौन शब्द असंसदीय हैं। इसलिए उन्हें यह बात अच्छी तरह से पता है कि कुछ भी बोलने के दौरान असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जो असंसदीय है। सुधाकर कहते हैं कि उनके शब्द कड़े जरूर हो सकते हैं लेकिन असंसदीय नहीं हैं।