ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

नून-रोटी खाकर कानून का राज कायम रखेंगे गुप्तेश्वर पाण्डेय, DGP का गंवई अंदाज़ देखिए

नून-रोटी खाकर कानून का राज कायम रखेंगे गुप्तेश्वर पाण्डेय, DGP का गंवई अंदाज़ देखिए

06-Jul-2020 12:40 PM

PATNA : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे अपने खास और अलग अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब नून रोटी खाकर बिहार में कानून का राज बरकरार रखने का फैसला किया है। बीजेपी गुप्तेश्वर पांडे पश्चिम चंपारण के एक गांव में पहुंचे जहां वह नून रोटी खाते नजर आए। 


दरअसल डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे आज सुबह अचानक से पश्चिम चंपारण के गौनाहा स्थित कटरा गांव पहुंचे। डीजीपी का स्वागत गांव के लोगों ने जमकर किया। इस गांव की खासियत यह है कि आजादी के बाद से आज तक के यहां पुलिस में कोई कंप्लेंट दर्ज नहीं की गई ना तो थाने में कोई एफ आई आर दर्ज है और ना ही कोर्ट में कोई केस। इस गांव में पहुंचकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गदगद नजर आए और उन्होंने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर पहले जाता भी चलाया बाद में डीजीपी रोटी नमक और मिर्च लेकर उसका स्वाद भी चखते नजर आए।


आधा घंटे के दौरे में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गांव में घूम-घूम कर जायजा लिया। इस दौरान वे हरिनारायण महतो की पत्नी चंपा देवी के घर गये। उनके मिट्टी के घर की खूब तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि यह मिट्टी का होते हुए भी काफी साफ-सुथरा है। इससे बीमारी दूर रहेगी। इसके बाद उन्होनें घर के अंदर रखी चक्की(जाता) देखा तो उसे बिना चलाए नहीं रह सकें। इसके बाद घरवालों के आग्रह पर डीजीपी ने  रोटी नमक-मिर्च के साथ खूब स्वाद लेकर खाया। गांव के मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल ने बताया कि डीजीपी गुप्तेशव्र पांडेय में अपने इस संक्षिप्त दौरे में गांव में घूम-घूम कर लोगों से बात की।