ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / नोनिया जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने की तैयारी, केंद्र सरकार को...

नोनिया जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने की तैयारी, केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजेगी नीतीश सरकार

20-Jun-2020 07:32 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से कास्ट कार्ड को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। बिहार सरकार नोनिया जाति को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी में शामिल कराने की तैयारी में है। बिहार सरकार इसके लिए जल्दी ही केंद्र को अनुशंसा भेजेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह केंद्र के पास बिहार सरकार की तरफ से अनुशंसा भेंजें। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोनिया जाति को आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए अनुसूचित जनजाति में घोषित करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से करने का फैसला किया है। प्रस्ताव में नोनिया जाति को खरिया का पर्यायवाची घोषित करने के लिए भारत सरकार से अनुशंसा की जाएगी। बिहार सरकार इसके पहले भी नोनिया जाति को बिहार की अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की अनुशंसा केंद्र के पास भेजी थी लेकिन तब जनजातीय कार्य मंत्रालय ने बिहार सरकार को इस जाति का इथनोग्राफिक अध्ययन कराकर रिपोर्ट भेजने को कहा था।


केंद्र के इस दिशा निर्देश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान से इसकी डिटेल रिपोर्टिंग कराई और इथनोग्राफिक रिपोर्ट के साथ फिर से अनुशंसा भेजने की तैयारी की गई है। संस्थान ने सभी तथ्यों को देखते हुए नोनिया जाति को खरिया जनजाति समूह का पर्याय घोषित करने के पक्ष में अपनी रिपोर्ट दी है।