बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
26-Jun-2021 01:05 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: बीती रात हुई तेज बारिश के कारण पटना के सबसे बड़े दूसरे अस्पताल NMCH में पानी घुस गया। अस्पताल के कई वार्डों में बारिश का पानी घुसने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वार्ड में घुसे पानी को निकालने के लिए सुबह से ही अस्पताल के कर्मी जुटे हुए है। हालांकि इस दौरान वार्ड में मरीजों की संख्या कम देखने को मिली। यहां ज्यादात्तर बेड खाली मिले। वार्ड में पानी घुसने के बाद मरीजों को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
इस दौरान आईसीयू वार्ड में भी बारिश का पानी देखने को मिला। आईसीयू वार्ड में पानी आ जाने के बाद वहां भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जलजमाव से अस्पतालकर्मी, मरीज और मरीज के परिजनों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि अस्पताल कर्मी बारिश के पानी को निकालने में जुटे है। एनएमसीएच अस्पताल में जलजमाव से निपटने की पूरी व्यवस्था की गयी है बावजूद इसके अभी भी यहां जलजाव की स्थिति देखने को मिल रही है।