ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

Home / news / NMCH और PMCH में इमरजेंसी सेवा ठप, अनिश्चिकालीन हड़ताल पर गए डॉक्टर, मरीज...

NMCH और PMCH में इमरजेंसी सेवा ठप, अनिश्चिकालीन हड़ताल पर गए डॉक्टर, मरीज बेहाल

15-Aug-2024 06:23 PM

By First Bihar

PATNA: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत ने सभी को दहला कर रख दिया है। देशभर में डॉक्टर इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में विरोध जारी है। पटना के एनएमसीएच और पीएमसीएच के डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा को ठप कर दिया है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। 


डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कोलकाता की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। सरकार और प्रशासन के लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है कि उनके रहते महिला डॉक्टर के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया गया। इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।


रेजीडेंट डॉक्टरों का यह भी कहना है कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की। डॉक्टरों ने एनएमसीएच के इमरजेंसी गेट में ताला लगा दिया है। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को लौटना पड़ रहा है। मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हैं। गंभीर हालत में मरीज को लेकर लोग भटक रहे हैं। 


वही इस घटना के विरोध में PMCH के जूनियर डॉक्टर और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।  बुधवार की देर रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में धरना दे रहे छात्रों पर असामाजित तत्वों के हमले के विरोध में यह निर्णय देशभर के रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन में लिया गया है।