पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
14-Jul-2020 07:21 AM
PATNA : तकरीबन 3 दिन पहले एनएमसीएच में कोरोना वार्ड में डेड बॉडी वाला वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो फेक है और कोरोना वार्ड में अगर किसी की मौत होती है उसकी डेड बॉडी तत्काल हटा दी जाती है। एनएमसीएच के वायरल वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार को घेरा था।
एनएमसीएच में लापरवाही को लेकर अब यहां की नर्सों ने ही कलई खोलकर रख दी है। एनएमसीएच में डेड बॉडी नहीं हटाए जाने से नाराज़ नर्सों ने सोमवार को यहां हंगामा किया। नसों का कहना है कि इमरजेंसी में मरीजों की मौत होने के बाद डेड बॉडी निकालकर नर्सिंग ड्यूटी रूम के पास रख दी जाती है जिससे काम करने वालों को परेशानी होती है। नर्सों ने इस मामले को लेकर पिछले दिनों में हंगामा किया था। नर्सों के हंगामे को देखते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया और यह भरोसा दिया कि डेड बॉडी जहां-तहां नहीं रखी जाएगी। अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि डेड बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए मोर्चरी की व्यवस्था की जा रही है उन्होंने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी भी दी है।
आपको बता दें कि राजधानी पटना में एनएमसीएच को सरकार ने कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाया है लेकिन यहां लगातार इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है। सोमवार को एनएमसीएच में 55 नए कोरोना मरीजों को एडमिट किया गया है। अस्पताल में अभी 22 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है जबकि एनएमसीएच में कोरोना का इलाज करा रहे कुल मरीजों की संख्या 211 है।