दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jul-2020 06:45 PM
PATNA: बिहार में स्वास्थ्य विभाग कोरोना से मरीजों को बचाने से अधिक लोगों की जान लेने पर तुला है. एक मरीज का पर्ची काटने में तीन घंटा लगा रहा है. ऐसे में पर्ची के इंतजार में एक कोरोना मरीज की हॉस्पिटल के गेट पर मौत हो गई.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीमार एक शख्स को लेकर परिजन एनएमसीएच लेकर गए थे, लेकिन भर्ती कराने के बदले स्टाफ ने तीन घंटे तक पर्ची कटाने के नाम पर गेट पर खड़ा रखा. इस दौरान गाड़ी में बैठे मरीज की मौत हो गई.
पटना के किसी हॉस्पिटल ने नहीं लिया भर्ती
परिजनों ने बताया कि वह सुबह मरीज को लेकर पटना में आए थे. पटना के कई हॉस्पिटल का चक्कर लगाया, लेकिन किसी ने भर्ती नहीं लिया, भर्ती से पहले सभी ने कहा कि कोरोना जांच कराकर लाए. जब कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे तो जांच कराने के लिए गए तो कहा गया कि अभी जांच नहीं होगा. तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट मिलेगा. किसी तरह से एक डॉक्टर एनएमसीएच रेफर किया. लेकिन एनएमसीएच में पर्ची के नाम पर तीन घंटे तक इंतजार कराया गया. जिससे मरीज की मौत हो गई. मरीज नालंदा के बिहारशरीफ का रहने वाला था.