खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
24-Feb-2020 03:43 PM
PATNA : बिहार में एक हफ्ते से ज्यादा समय हो गया, नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं. मैट्रिक परीक्षा के शुरुरात से ही नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं. सरकार की ओर से दर्जनों शिक्षकों पर कार्रवाई की गई. लेकिन अब सरकार ने नियोजित शिक्षकों से बात करने की पहल की है. शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा है कि वे हड़ताली टीचरों से सकारात्मक बातचीत करने को तैयार हैं.
नियोजित शिक्षकों की हड़ताल की वजह से बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन पर असर पड़ सकता है. जिसको देखते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कॉपी मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही है. उन्होंने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों से सकारात्मक वार्ता को लेकर तैयार है.
बिहार के नियोजित शिक्षक वेतनमान को लेकर अपनी मांगों पर पिछले आठ दिनों से हड़ताल कर रहे हैं और इसी कड़ी में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने आगामी 25 फ़रवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया है. ऐसे में बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर काफी असर पड़ रहा है. नियमित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से सूबे के लगभग 7200 हाई और प्लस टू स्कूलों में ताला लटक सकता है.