चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
15-Feb-2020 02:52 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. आरजेडी लगातार नीतीश सरकार को अपने निशाने पर ले रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को घेरने के लिए 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस यात्रा से पहले राबड़ी देवी ने ट्वीट कर नीतीश सरकार को घेरा है. राबड़ी देवी ने नियोजित शिक्षकों के दर्द को समझा है. उन्होंने ट्वीट के जरिए नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यह यात्रा लंबे समय के लिए चलने वाली है. आरजेडी के करीबी नेताओं का कहना है कि अगले 2 महीने तक के लिए तेजस्वी बिहार का भ्रमण करेंगे. राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बेरोज़गारी हटाओ यात्रा की घोषणा मात्र से ही नीतीश सरकार के हाथ-पैर फूल गए है.' उन्होंने आगे लिखा कि 'नियोजित शिक्षक, आंगनवाड़ी कर्मी, संविदाकर्मी, ग़रीब, किसान और युवा वर्ग समेत हर कोई इस सरकार से त्रस्त है.'

तेजस्वी यादव बिहार के कोने-कोने में जाकर युवाओं को मौजूदा सरकार की नाकामियों से वाकिफ कराएंगे. 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की शुरुआत 23 फरवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तेजस्वी की एक बड़ी जनसभा के बाद होगी. बिहार में बिगड़े लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर गिरिराज सिंह के बयान को लेकर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "बिहार में मरणासन्न क़ानून व्यवस्था और शराबबंदी का सच नीतीश जी के ही घटक दल के केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह बता रहे है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूर्णत: ख़त्म हो चुका है. राक्षस राज क़ायम हो गया है। सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है. औसतन बिहार में 100 मर्डर हो रहे है."