Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद
07-Feb-2020 08:22 PM
PATNA : हड़ताल पर जाने का मन बना चुके सूबे के लाखों नियोजित शिक्षकों को सरकार ने कड़ी चेतावनी दे दी है। सरकार ने सभी डीएम को भेजे अपने पत्र में साफ कर दिया है कि मैट्रिक परीक्षा के दौरान शिक्षकों को विरोध करना महंगा पड़ सकता है। हड़ताली शिक्षकों को 'नो वर्क नो पे' के अंतर्गत वेतन तो देय नहीं ही होगा। जो इस दौरान कार्य से अनुपस्थित रहेंगे उनकी सर्विस ब्रेक( सेवा में टूट) मानी जाएगी।

शिक्षा विभाग के अपर सचिव आर के महाजन की ओर से सभी जिलों के डीएम, डीडीसी और डीईओ को जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समनवय समिति की ओर से शिक्षा विभाग को पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होनें 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही है। इस दौरान शिक्षकों ने मैट्रिक परीक्षा का बहिष्कार करने की सूचना दी है।
उन्होनें पत्र में आगे लिखा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा का एलान पहले से कर रखा है।इस परीक्षा से बिहार के लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है। ऐसी दशा में शिक्षकों का विरोध अनुचित है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जो शिक्षक मैट्रिक परीक्षा में वीक्षण कार्य हेतू नियुक्त किए गए हैं और हड़ताल पर जाना चाहते हैं ऐसे शिक्षकों से लिखित घोषणा पत्र लिया जाए। वहीं परीक्षा के निर्बाध संचालन के लिए जो शिक्षक हड़ताल पर नहीं जाना चाहते हैं उन्हे नियुक्त किया जाए और तो और इसमें अन्य सरकारी कर्मियों को भी लगाया जाए। लेकिन हर हाल में परीक्षा समय पर ली जानी है।
आर के महाजन ने अधिकारियों को लिखे पत्र में ये साफ कर दिया है कि जो शिक्षक मैट्रिक परीक्षा के दौरान वीक्षण कार्य का बहिष्कार करेंगे उन्हें 'नो वर्क नो पे' के तहत वेतन तो देय नहीं ही होगा साथ ही सर्विस ब्रेक भी माना जाएगा। वहीं अपर शिक्षा सचिव ने कहा कि जो शिक्षक मैट्रिक परीक्षा के दौरान बाधा उत्पन्न करेंगे उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया जाएगा और निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।