ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / सभी प्रिंसिपल को सख्त निर्देश, हड़ताली शिक्षकों का डाटा दें नहीं तो रोका...

सभी प्रिंसिपल को सख्त निर्देश, हड़ताली शिक्षकों का डाटा दें नहीं तो रोका जायेगा सबका वेतन

19-Mar-2020 07:03 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से एक सख्त निर्देश जारी किया गया है. जिले के सभी प्रिंसिपल से हड़ताली शिक्षकों का डाटा मांगा गया है, वरना सभी टीचरों को अनुपस्थित मानकर सभी का वेतन रोक दिया जाएगा.


बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों के डीईओ को लेटर लिखकर आज शाम 5 बजे तक ब्योरा मांगा गया था. मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित रहने वाले तक़रीबन 24 हजार हड़ताली शक्षकों के ऊपर कार्रवाई की जा सकती है. माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य से दूरी बनाये रखने के कारण शिक्षकों पर कार्रवाई के संबंध में यह पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखा गया था.


इस पत्र के जवाब में पटना जिले के डीईओ की ओर से डाटा विभाग को उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. जिसके बाद जला कार्यक्रम पदाधिकारी केशव प्रसाद की ओर से सभी प्रिंसिपल को लेटर लिखा गया है. इस पत्र में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. अनुपस्थित रहने वाले हड़ताली टीचरों के बारे में जानकारी देनी है, नहीं तो सभी को हड़ताल पर मानते हुए फरवरी महीने के उनके वेतन को स्थगित कर दिया जायेगा.

news image

शिक्षा विभाग के अपर सचिव और माध्यमिक बोर्ड के डायरेक्टर गिरिवर दयाल सिंह की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखे गए लेटर में कार्रवाई का प्रतिवेदन मांगा गया था. वैसे शिक्षक जो मूल्यांकन कार्य से गायब रहें उनकी सूची भी जारी की गई है. जिलेवर सभी शिक्षकों की लिस्ट दी गई है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि यदि इन शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई है तो विलंब के कारणों के साथ अपना स्पष्टीकरण आज शाम 5 बजे तक देना था.


news image


news image