चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
10-Feb-2020 07:10 AM
PATNA : राज्य में 17 फरवरी से। होने वाली नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के पहले ही शिक्षक संगठन आप ही टूट का शिकार हो गए हैं। 17 फरवरी से होने वाली हड़ताल में कई संगठन संविदाकर्मियों को भी साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं तो वही टीईटी शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने हड़ताल में शामिल होने से इंकार कर दिया है। वहीं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने दावा किया है कि 17 फरवरी से सभी शिक्षक संघ हड़ताल पर जाएंगे।
टीईटी एसटीईटी टीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पांडे और प्रवक्ता अश्विनी पांडे ने कहा है कि बिहार के नियोजित शिक्षक केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि नियोजनवाद को खत्म करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संविदाकर्मियों को स्थाई और उचित वेतनमान देने की लड़ाई लड़ी जा रही है लिहाजा संविदाकर्मी भी 17 फरवरी से शुरू हो रहे हड़ताल का समर्थन करें। वहीं टीईटी शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने कहा है कि टीईटी शिक्षकों की लड़ाई शिक्षामित्रों से अलग है। टीईटी शिक्षक शिक्षा के अधिकार के तहत बहाल हुए हैं उनके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को सुझाव दिया था। लिहाजा संविदाकर्मियों की हड़ताल से जोड़कर इसे देखना सही नहीं होगा। टीईटी शिक्षक संघर्ष समिति ने कहा है कि राज्य के टीईटी शिक्षक 27 फरवरी से हड़ताल पर जाएंगे। उसके पहले 15 फरवरी को पटना में महाधरना का आयोजन किया जाएगा। टीईटी शिक्षकों ने खुद को 17 फरवरी की हड़ताल से अलग कर दिया है।
उधर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को लेकर सरकार ने पहले ही कड़े तेवर अख्तियार कर रखे हैं। मैट्रिक परीक्षा को बाधित करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर विभाग ने पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिया है।