बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
15-Jun-2024 09:48 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा 2024 2.0 की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा की गई है। घोषित तिथि के अनुसार यह परीक्षा 26 जून, 2024 से 28 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 85 हजार से भी अधिक शिक्षक शामिल हों सकते हैं। यह परीक्षापरीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बताया गया है कि सक्षमता परीक्षा 2024 2.0 के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय के (कक्षा 1-5) शिक्षक अभ्यर्थियों, मध्य विद्यालय के (कक्षा 6-8) के शिक्षक अभ्यर्थियों, माध्यमिक विद्यालय के (कक्षा 9-10) के शिक्षक अभ्यर्थियों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के (कक्षा 11-12) के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिसके लिए 2:30 घंटे का समय निर्धारित है।
वहीं, इस परीक्षा में परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जिन शिक्षक आवेदकों का आवेदन पत्र ऑनलाइन विधि से उनके जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के माध्यम से समिति को प्राप्त हुआ है, उनका प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिया जायेगा। वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर एवं उस पर लॉग इन आइडी में अपना आवेदन नंबर एवं पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
उधर, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 जून को किया जाना था, जोकि अब 20 जून को पुनर्निधारित कर दिया गया है। बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 जून को पूर्वनिर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले जारी प्रवेश पत्र ही साथ लाना होगा।