ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द

नीतीश से मिले कुशवाहा लेकिन नहीं बनी बात, जेडीयू में रालोसपा के विलय पर राजी नहीं हुए उपेंद्र

नीतीश से मिले कुशवाहा लेकिन नहीं बनी बात, जेडीयू में रालोसपा के विलय पर राजी नहीं हुए उपेंद्र

31-Jan-2021 08:42 PM

PATNA : रविवार की रात फिर से नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा की डील फाइनल नहीं हो पायी. नीतीश चाह रहे हैं कि कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में कर दें. उपेंद्र कुशवाहा इसके लिए जो डिमांड कर रहे थे वह पूरी नहीं हुई. लिहाजा दोबारा हुई मुलाकात भी बेनतीजा ही रही.


कुशवाहा ने कहा- हमारी राजनीति अलग
रविवार की रात उपेंद्र कुशवाहा तकरीबन एक घंटे तक सीएम आवास में बैठे रहे. नीतीश कुमार से उनकी बातचीत होती रही. जब बाहर निकले तो फर्स्ट बिहार की टीम ने उन्हें रोका. पूछा-मुलाकात हुई, क्या बात भी बनी. उपेंद्र कुशवाहा बोले-उनके नीतीश कुमार से व्यक्तिगत संबंध हैं. वे संबंध आज के नहीं हैं. पहले से ही नीतीश कुमार उनके भाई थे और आज भी भाई हैं. आगे भी नीतीश कुमार उनके बड़े भाई ही रहेंगे. लेकिन दोनों की राजनीति अलग है. नीतीश कुमार की अलग राजनीति है, उपेंद्र कुशवाहा की अलग.


नहीं बनी बात
उपेंद्र कुशवाहा की बातों से साफ हो गया कि दोनों नेताओं के बीच बात नहीं बनी. जानकारों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही नीतीश कुमार ये कोशिश कर रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में कर लें. नीतीश कुमार ने जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ये एलान भी किया था कि कई पार्टियों का विलय जेडीय़ू में होगा. तब भी इसका मतलब यही निकाला गया कि उनकी नजर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी पर है. लेकिन रविवार को उपेंद्र कुशवाहा ने जो कहा उसका मतलब यही है कि दोनों की राजनीति एक नहीं हुई है.


दरअसल खबर ये आ रही है कि नीतीश कुमार की ओर से कुशवाहा को विधान पार्षद और मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है. लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की डिमांड ज्यादा की है. रास्ता निकालने के लिए कम से कम दोनों नेताओं के बीच दो दफे मुलाकात हो चुकी है. इसके अलावा फोन पर भी कई दफे बातचीत हुई है. लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की डिमांड पूरी नहीं हो रही है लिहाजा बात बन रही है.


पहले से चोट खाये हैं उपेंद्र कुशवाहा
काफी दिनों से नीतीश कुमार के करीबी रहे उपेंद्र कुशवाहा 2006 में जेडीयू से अलग हो गये थे. उन्होंने तब लोक समता पार्टी बनायी थी. नीतीश के कहने पर उन्होंने उस पार्टी का विलय जेडीयू में कर दिया था. बदले में नीतीश कुमार ने ढेर सारे आश्वासन दिये थे. लेकिन बाद में वे पूरे नहीं हुए. लिहाजा फिर से उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी. उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी बनायी. अब एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा पुराने वाकये की पुनरावृति नहीं होने देना चाहते हैं.


कभी हां-कभी ना
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक बाद उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. खबर आयी थी कि कुशवाहा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी का विलय जेडीयू में कर सकते हैं. हालांकि कुशवाहा ने अपनी पार्टी के विलय की संभावना से इंकार कर दिया था. लेकिन उनके तेवर नीतीश कुमार को लेकर बदल गये थे. कुशवाहा ने नीतीश कुमार के पक्ष में कई दफे बयान भी दिया था. 


वैसे कुशवाहा भी राजनीतिक अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. लोकसभा चुनाव के बाद  विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जमींदोज होने के कगार पर पहुंच गयी है. उपेंद्र कुशवाहा के जिन सहयोगियों ने तमाम बुरे दिनों में उनका साथ दिया था वे सब साथ छोड़ कर जा चुके हैं. ऐसे में उनके पास भी नीतीश कुमार के साथ जाने का विकल्प बढ़िया है. लेकिन वे इसके बदले में ज्यादा हिस्सेदारी मांग रहे हैं.