ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों का वेतन रोका, 5 सितंबर को पटना में...

नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों का वेतन रोका, 5 सितंबर को पटना में प्रदर्शन करने वालों पर गिरी गाज

25-Sep-2019 05:51 PM



PATNA : नियोजित शिक्षकों के रवैए से नाराज नीतीश सरकार ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 5 सितंबर को राज्य भर से पटना पहुंच कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले नियोजित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। 

शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि 5 सितंबर को स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाए। 

निदेशक प्राथमिक शिक्षा की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि विभाग ने सभी शिक्षकों को 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन विद्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सभी स्कूलों के शिक्षक अनुपस्थित रहे हैं लिहाजा 5 सितंबर को गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों का 1 दिन का वेतन अगले आदेश तक स्थगित रखा जाए।