सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
04-Jul-2021 01:14 PM
PATNA : नीतीश सरकार में अफसरशाही के आरोप को लेकर अब बड़ा फसाद खड़ा हो गया है. मंत्री मदन सहनी के समर्थन में बीजेपी कोटे के मंत्री नीरज कुमार बबलू भी उतर गए हैं. मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि इस मामले को मुख्यमंत्री गंभीरता से लें. उन्होंने कहा है कि अधिकारियों पर अगर मनमानी का आरोप लग रहा है तो मुख्यमंत्री को तत्काल इस बात का संज्ञान लेना चाहिए.
मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि कभी-कभी ऐसा होता है कि अधिकारी मनमानी करते हैं. मैंने अपने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह मीडिया से बात ना करें. मंत्री नीरज बबलू ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और अफसरशाही कहीं से भी सरकार के लिए ठीक नहीं है.
मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि सरकार के भले ही कई मंत्री नाराज ना हो लेकिन अगर कोई एक मंत्री भी नाराज हैं. तो यह सरकार के लिए अच्छी बात नहीं है. नीरज बबलू ने कहा है कि सरकार चलाना मंत्रियों का काम होता है. सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना भी मंत्रियों के अधिकार क्षेत्र में है और अगर मंत्रियों के अधिकार क्षेत्र का हनन होगा तो यह ठीक नहीं है. अगर कोई अधिकारी मंत्री को सपोर्ट नहीं कर रहा है. तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. इस मामले को तुरंत मुख्यमंत्री जी को गंभीरता से लेना चाहिए.
मंत्री नीरज बबलू ने कहा है कि कुछ मंत्री ऐसे हैं, जो नए आइडियाज के साथ काम करना चाहते हैं. लेकिन अगर अधिकारी सपोर्ट ना करें और पेंच फंसा कर काम में अड़ंगा लगाएं. तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी. नीरज बबलू ने कहा कि कहीं ना कहीं से ऐसी बात आती रहती है. अफसरशाही को ले करके अगर जेडीयू कोटे के मंत्री आरोप लगा रहे हैं. तो कहीं ना कहीं जरूर कोई बात होगी. वह बीजेपी कोटे से मंत्री हैं. अगर उनकी तरफ से कोई बात कही जाती तो संभव है. इस पर कोई और नजरिया लगाया जाता लेकिन जेडीयू के मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं.