ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

नीतीश सरकार के मंत्री ने अपनी ही पुलिस को बताया निकम्मा, बोले-बिहार में हो रहा नरसंहार

03-Apr-2021 10:26 AM

MADHUBANI : मधुबनी के बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर  में हुई छह लोगों की हत्या के बाद आक्रोशित बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री नीरज सिंह बबलू ने अपनी ही पुलिस को निकम्मा बताते हुए उनपर कार्रवाई की मांग की है. 

मधुबनी पहुंचे नीरज सिंह बबलू ने कहा कि जिस तरह की यहां घटना हुई है यह घटना नहीं है नरसंहार है. इस घटना के पीछे जो भी अपराधी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस के निकम्मापन की वजह से इस घटना के अंजाम दिया गया है. इसलिए पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए. इतनी बड़ी घटना हुई है. ऐसे में हम मुख्यमंत्री से बात करके दोषी पर कार्रवाई और पीड़ितों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे.

बता दें कि बेनीपट्टी थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव में होली के दिन आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए थे, जिसमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. इसी घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. 

एक तरफ लोग इस घटना के पिछे पुलिस को जिम्मेवार मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि तय समय पर अगर पुलिस पहुंच जाती तो इतनी बड़ी घटना होने से बच जाती. वहीं इस घटना में पुलिस ने अबतक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.