बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
23-Mar-2020 05:05 PM
PATNA : कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने गरीबों को राहत के लिए बड़ा फैसला किया है. नीतीश सरकार अब राज्य में बीपीएल कार्ड धारियों को मुफ्त में राशन देगी. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों को अब एक ही साथ 3 महीने का एडवांस पेंशन मिल जायेगा. सरकार में यह फैसला कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए किया है.
नीतीश सरकार ने एक बड़े फैसले पर अमल के लिए आदेश जारी कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस संकट से पैदा हुई स्थिति को लेकर आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें यह फैसला किया गया है. सरकार ने बैठक में यह निर्णय लिया है कि सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक महीने का राशन मुफ्त में दिया जायेगा. इसके साथ ही वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों को अगले तीन महीने का पेंशन तत्काल ही दे दिया जायेगा. इतना ही नहीं बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी कोरोना वायरस ने पहले ही छात्रवृत्ति राशि दिलवा दी है. सरकार ने क्लास 1 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं को 31 मार्च तक छात्रवृत्ति देने का निर्णय किया है. छात्रवृत्ति की राशि सीधे उनके खातों में 31 मार्च तक भेज दी जाएगी.
नीतीश सरकार ने सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को 1 महीने का राशन मुफ्त देने का फैसला किया है. साथ ही साथ सभी प्रकार के पेंशन धारियों को अगले 3 महीने का वेतन अग्रिम तौर पर तत्काल देने का भी बड़ा फैसला किया गया है. यह राशि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...