ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

नीतीश सरकार बनाएगी राजकीय पुस्तकालय नीति, विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का एलान

नीतीश सरकार बनाएगी राजकीय पुस्तकालय नीति, विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी का एलान

04-Mar-2021 12:35 PM

PATNA : बिहार में पुस्तकालय की स्थिति सुधारने के लिए नीतीश सरकार राजकीय पुस्तकालय नीति बनाएगी. बिहार विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसका ऐलान किया है. विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सरकार चाहती है कि राजकीय पुस्तकालयों की स्थिति सुधरी और इस दिशा में नीति बनाकर काम करने की योजना है.


दरअसल बिहार विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए विधायक सुदामा प्रसाद और महबूब आलम के साथ-साथ अन्य सदस्यों ने पुस्तकालय की दुर्दशा को लेकर सरकार से जवाब मांगा था. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि सरकार कार्य योजना बनाकर काम करने का मकसद रखती है और सरकार का मानना है कि इसके लिए अलग से एक नीति लाए जाने की जरूरत है. सरकार की तरफ से जवाब आने के बाद सदन में विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि क्या केरल के तर्ज पर शिक्षा विभाग के लिए तय राशि का 3 फ़ीसदी पुस्तकालयों को पर खर्च किया जाएगा. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि केरल में पुस्तकालयों के ऊपर कितना खर्च किया जाता है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन हम राजकीय पुस्तकालय नीति जरूर बनाना चाहते हैं.


विधायक महबूब आलम ने कहा कि बिहार में पुस्तकालय को पुनर्जीवित करने की जरूरत है. पुस्तकालयों के नाम से जमीन है और अगर सरकार चाहती है तो उसको पुनर्जीवित करना चाहिए. महबूब आलम ने कहा कि पहले के दौर में पुस्तकालयों का इस्तेमाल छात्रों की तरफ से किया जाता था लेकिन आज राज्य के पुस्तकालय दुर्दशा के शिकार हैं. विजय कुमार चौधरी ने भी इस पर सहमति जताई. उन्होंने कहा कि इसीलिए सरकार पुस्तकालयों को विकसित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने जा रही है.