उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
13-Sep-2021 06:51 AM
PATNA : बिहार में ओलावृष्टि और अन्य कारणों से किसानों को फसल का जो नुकसान हुआ उसके लिए राज्य सरकार अब राशि का भुगतान शुरू करने जा रही है। आज यानि सोमवार से किसानों को सरकार की तरफ से राशि का भुगतान शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से सहकारिता विभाग रबी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए आज से किसानों को राशि का भुगतान शुरू करेगा। पिछले खरीफ मौसम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए फसल सहायता योजना के तहत किसानों को राशि दे दी गई। रैयत और गैर रैयत दोनों तरह के उन किसानों के बीच कुल सहायता राशि 226 करोड़ दी जाएगी जो इसके दायरे में है। लगभग 218 करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। फसल सहायता योजना में रबी की सहायता राशि दी जाएगी।
सरकार की इस योजना के तहत खरीफ में राज्यभर के लगभग 4 लाख 63 हजार किसान पात्र थे। स्थलीय जांच में इन किसानों का दावा सही निकला। लिहाजा, सहकारिता विभाग ने 4 लाख 47 हजार 70 किसानों के बीच राशि बांट दी। राशि सभी किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई है। शेष बचे किसानों का भुगतान भी एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसी बीच सहकारिता विभाग ने रबी फसल के लिए भी किसानों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उम्मीद जताई जा रही है कि आज उन किसानों के बैंक खातों में राशि भेज दी जाएगी जिन के दावे पर फिजिकल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है।
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जगह पर अपनी फसल सहायता योजना दो साल पहले शुरू की थी। इस नई योजना में औसत से एक प्रतिशत भी कम उत्पादन होने पर किसानों को सरकार सहायता देती है। फसल की एक से 20 प्रतिशत तक क्षति हुई तो प्रति हेक्टेयर साढ़े सात हजार रुपये की सहायता किसानों को दी जाती है। क्षति 20 प्रतिशत से अधिक हो गई तो सहायता अनुदान की राशि दस हजार रुपये प्रति हेक्टेयर होती है। किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर रकबे के लिए क्षतिपूर्ति की जाती है।