ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / news / नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : अब खोलेगी सब्जी दुकान, जानें क्या है...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : अब खोलेगी सब्जी दुकान, जानें क्या है सहकारिता विभाग का नया प्लान

19-Aug-2024 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी है। सब्जी की आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को नीतीश सरकार मदद करेगी। उनके उत्पादों को बाजार मुहैया कराया जाएगा। सहकारिता विभाग ने इसकी योजना बनाई है। अब विभाग ने आर्गेनिक तरकारी बेचने के लिए सब्जी बूथ खोलने का निर्णय लिया है। पहले चरण में ट्रायल के तौर पर राजधानी पटना सहित प्रमुख शहरों में पंद्रह बूथ खोले जाएंगे।


दरअसल, आर्गेनिक सब्जी के उत्पादन में लागत अधिक लगती है। ऐसे में इसका दाम अधिक होता है जबकि खुले बाजार में कम कीमत की सब्जी उपलब्ध रहती है। इसलिए इसे बेचने के लिए किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार नहीं मिल पाता है। उन्हें कम कीमत पर ही उत्पाद बेच पड़ता है। सब्जी बूथों के जरिए किसानों को आर्गेनिक तरकारी के उचित दाम दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


वर्तमान में ऑनलाइन सब्जी बेची जा रही है। तरकारी मार्ट से लोग सब्जी खरीद सकते हैं। मार्ट से कई होटल, इस्कॉन मंदिर जैसी संस्थाएं सब्जी खरीद रही हैं। सामान्य दिनों में तरकारी मार्ट के जरिए रोजाना 75 हजार से एक लाख रुपये तक की सब्जी बिक रही है। वेजफेड के जरिए वर्ष 2019 से अब तक 74251 टन सब्जी बेचकर 130 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर हुआ है।


उधर, वर्तमान में राज्य के 20 जिलों के 300 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी सहकारी समितियां गठित हैं। करीब 41 हजार इसके सदस्य बन चुके हैं। सरकार की योजना सभी जिलों में इसका विस्तार करने की है। इसे देखते हुए सहकारिता विभाग अभी से ही इसके लिए बाजार विकसित करने की तैयारी कर रहा है। सब्जी बूथ उसी दिशा में एक कदम है।