ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / नीतीश पर जमकर बरसे ओवैसी, कहा-सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं...

नीतीश पर जमकर बरसे ओवैसी, कहा-सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं नीतीश, ऐसे ही तेजस्वी ने नहीं कहा था 'पलटूराम'

19-Mar-2023 05:13 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी दो दिनों के सीमांचल दौरे पर हैं। किशनगंज को लोहागढ़ में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। ओवैसी ने इस दौरान नीतीश-तेजस्वी के साथ-साथ महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए पहले मोदी से निकाह किया फिर ट्रिपल तलाक दे दिया।


फिर नीतीश ने तेजस्वी से निकाह कर लिया और फिर उन्हें भी तलाक... तलाक... तलाक कह दिया। ओवैसी ने यह भी कहा की नीतीश कुमार दिल्ली का ख्वाब देख रहे हैं। दिल्ली का रास्ता सीमांचल से होकर गुजरता है। सीमांचल में नीतीश और मोदी के रास्ते में मैं खड़ा दिखूंगा। 


ओवैसी ने यह बयान रविवार को अपने सीमांचल यात्रा के दूसरे दिन किशनगंज के लोहागढ़ में सभा के दौरान दिया है। नीतीश कुमार धोखा देकर तीन बार सीएम बन गये हैं। आश्चर्य होता है कि जो उन्हें पलटूराम कहा करता था उन्ही से आज गठबंधन कर बैठे हैं। सत्ता हासिल करने के लिए नीतीश कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे ही तेजस्वी यादव ने उन्हें पलटूराम नहीं कहा था। 


ओवैसी ने कहा कि अभी नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं है। नीतीश और तेजस्वी मिलकर सीमांचल के मुसलमानों का हक छीनने में लगे हैं। लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे। आरजेडी ने हमारे चार विधायकों पैसे के बल पर खरीद लिये। वे लोग बिकने वाले थे इसलिए बिक गये लेकिन हम बिकने वाले नहीं है। आने वाले चुनाव में हम इसका जवाब देंगे।