Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
21-Sep-2023 01:14 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश का प्रेम अपने खास मंत्री अशोक चौधरी के लिए अचानक ही छलक जा रहा है। तीन दिन पहले सीएम नीतीश ने मजाक-मजाक में अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था, यह यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए थे। वहीं गुरुवार को भी सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी के प्रति अपने अगाध प्रेम को दर्शाया और पत्रकारों और नेताओं की भीड़ के बीच सीएम अशोक चौधरी से यह कहते हुए गले से लिपट गए कि, ‘हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं’, इसके बाद अशोक चौधरी शर्म से पानी पानी हो गए और सीएम के जाने से पहले ही कार्यक्रम से बाहर निकल गए।
दरअसल, पटना की मीडिया के सामने पिछले कुछ दिनों से अशोक चौधरी के साथ जो हो रहा है, उससे वे काफी असहज नजर आ रहे हैं। बीते 18 सितंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर गांधी मैदान स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान सीएम नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था और उनके माथे को एक पत्रकार के माथे से टकरा दिया था। सीएम नीतीश की इस हरकत से वहां मौजूद नेता और पत्रकार ही नहीं बल्कि खुद अशोक चौधरी भी स्तब्ध रह गये थे। उस वक्त इस घटना को सभी ने हंसी मजाक में टाल दिया था।
तीन दिन बाद एक बार फिर अशोक चौधरी के साथ ऐसा वाक्या हुआ कि उन्हें भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक सचिवालय पहुंच गए थे। सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने जब सीएम नीतीश से जब अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ने से जुड़ा सवाल पूछा तो सीएम ने कहा कि ऐसा नहीं है.. ना ना ऐसा नहीं है.. यह मत कहिए.. यह तो हम लोगों का प्रेम है.. हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं और सीएम अशोक चौधरी के गले लग गए।
इसके बाद मौके पर मौजूद सभी नेता और मीडियाकर्मी ठहाके लगाकर हंसने लगे। हंस तो अशोक चौधरी भी रहे थे लेकिन उनकी हंसी औरों की हंसी से थोड़ी अलग थी। इसके बाद असहज अशोक चौधरी असहज नजर आए और इससे पहले की सीएम नीतीश कार्यक्रम स्थल से बाहर जाते, अशोक चौधरी मुंह घुमा कर वहां से निकल गए। बता दें कि पिछले दिनों जब सीएम नीतीश ने अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ी थी, उस वक्त भी अशोक चौधरी थोड़ी देर के लिए असहज नजर आए थे हालांकि हंसी मजाक और ठहाकों के बीच बात आई-गई हो गई।
