BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
23-Feb-2020 06:22 PM
DARBHANGA : नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NPR को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरभंगा में अल्पसंख्यक विकास की कई योजनाओं का शुभारंभ करने पहुंचे नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि बिहार में NPR का पुराना फॉर्मेट ही लागू रहेगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि एनपीआर के नए फॉर्मेट में कई तरह की परेशानियां है लिहाजा बिहार में पुराने मॉडल पर ही NPR होगा।
नीतीश कुमार ने एक बार फिर से साफ किया है कि बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में एनआरसी लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा है कि NPR के नए स्वरूप को लेकर कई तरह का कन्फ्यूजन लोगों के दिमाग में है। वैसी परिस्थिति में बेहतर यही होगा कि पुराने मॉडल पर ही NPR लागू किया जाए।
बता दें कि नीतीश कुमार पहले भी एनपीआर के नये फॉर्मेट पर अपनी आपत्ति जता चुके हैं। उनका कहना था कि एनपीआर में नई चीजें हैं, उसको लेकर भ्रम है। माता पिता का कहां जन्म हुआ। इसकी जानकारी गरीबों को कम है। एनपीआर का जो आधार पहले से चला आ रहा है, वहीं सही है। वहीं उन्होनें कहा था कि एनपीआर में जवाब न देने का विकल्प है, लेकिन उससे भी भ्रम रहेगा। माहौल जो पैदा हुआ है, वह ठीक बात नहीं है। लोगों के मन में भ्रम पैदा न हो, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।