BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
18-Jul-2024 06:57 PM
By First Bihar
MADHEPURA: चुनाव रणनीतिकार व जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पदयात्रा के तीसरे दिन मधेपुरा पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश बाबू को हमसे ज्यादा बहुत लोग नहीं जानते हैं। सम्राट चौधरी जैसे 10 आदमी को नीतीश कुमार डूबाने की क्षमता रखते हैं। जाते-जाते सम्राट चौधरी को डूबा कर जाएंगे।
PK ने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का मुरेठा खुलवा दिये ना..उनका मुरेठा भी खुल गया और इज्जत गई सो अलग..विश्वास और प्रतिष्ठा गयी सो अलग..अब नीतीश का जूनियर बनके झोला लेकर सम्राट चौधरी घूम रहे हैं। जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने मधेपुरा की राजनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि मधेपुरा में ऐसा कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जहां 3 से 5 परिवार के लोगों का कब्जा नहीं है। ये परिवार वाले झंडा और दल बदल कर आपको-हमको बेवकूफ बनाते हैं।
जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का गुरुवार को मधेपुरा में तीसरे दिन पदयात्रा किया। जहां उन्होंने पदयात्रा से पहले प्रेस वार्ता की और बिहार और मधेपुरा से जुड़ी राजनीति पर टिप्पणी की। आज पदयात्रा की शुरूवात मधेपुरा कॉलेज नगर परिषद से की जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर भतरन्धा परमानपुर होते हुए होते हुए भतरन्धा मध्य विद्यालय पहुंची। गांव के लोगों ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा का स्वागत बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिली।
जन सुराज पदयात्रा के तहत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप बिहार की राजनीति देखिए जब कांग्रेस की सरकार थी तब शकुनी चौधरी विधायक मंत्री थे, जब नीतीश कुमार सत्ता में आए तब भी शकुनी जी मंत्री रहे। आज जब भाजपा को राजनीति करना है तो उनको कोई और कुशवाहा नहीं मिला शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला। आप को लगता है आप कांग्रेस को हटा कर लालू को लाए लालू को हटा कर नीतीश को लाए पर ऐसा नहीं है।
आज बिहार में 12 सौ परिवार ही शासन कर रहा है। आप अपने मधेपुरा के हर विधानसभा को देख लीजिए। कोई ऐसा विधानसभा नहीं है जो 3 से 5 परिवारवालों के बाहर गया हो। उसी परिवार वालों के लोग अलग-अलग झंडा और दल लेकर आपको हमको बेवकूफ़ बना कर वोट लेते हैं। जनता नीतीश और लालू को सबक तो सिखाना चाहती है मगर द्वारा उसी परिवार वाले को वोट कर देती है।