ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार से कर दी बड़ी मांग, कहा- संसद में...

सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार से कर दी बड़ी मांग, कहा- संसद में अलग से पेश हो रेल बजट

20-Jan-2023 04:02 PM

By First Bihar

NALANDA: आने वाले 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है, जो 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी। 31 जनवरी को दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी जबकि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। इसी बीच समाधान यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग कर दी है। सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह से पहले रेलवे का बजट अलग से पेश होता था उसी तरह से पेश हो। देश के आम बजट से रेलवे के बजट को अलग कर संसद में पेश किया जाए।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को समाधान यात्रा के तहत नालंदा के बिहारशरीफ पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश ने बातों ही बातों में केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी। सीएम नीतीश ने पुराने दिनों को याद किया जब वे केंद्र में रेल मंत्री हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि जब वे रेल मंत्री हुआ करते थे तब कितने ही लोगों को नौकरी दी गई थी। रेल का जो बजट था, जब उसकी चर्चा होती थी तो रातभर हाउस चलता रहता था। जब रेल बजट पेश होता था तो उसकी कितनी चर्चा पूरे देश में होती थी। इतनी बड़ी चीज थी, हम तो कहेंगे की रेलवे का बजट अलग से करवाइए। 


नीतीश कुमार ने कहा कि हर किसी के जीवन में रेलवे का काफी महत्व है। अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में जब रेल मंत्री का दायित्व मिला तो रेलवे का जितना हो सका विकास किया। रेलवे का विकास हो, खूब अच्छा हो जाए तो लोगों को और सहूलियत हो जाएगी। रेलवे में पहले ही तरह बहालियां भी होनी चाहिए, ये तो बहुत अच्छी बात है लेकिन हम तो चाहेंगे कि पहले जिस तरह से रेल का बजट पेश होता था उसी तरह से पेश हो। जब रेल बजट पेश होता था तो पूरे देश में उसकी खूब चर्चा होती थी, पता नहीं किया हुआ कि रेलवे के बजट को नही रहने दे रहे हैं।