Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
15-May-2023 04:58 PM
By First Bihar
NALANDA: राजगीर के कन्वेंशन हॉल में हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी का राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन का समापन हुआ। हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि उन्होंने हमारे साथ अच्छा नहीं किया है। हम लोगों के साथ थोड़ा सा कमी किया है। पहले हमारे पास दो विभाग था इसमें कटौती कर एक विभाग रखने का काम किया गया। हम यह मांग करेंगे कि हमारा विभाग हमें लौटा दिया जाए। जीतनराम मांझी आगे कहते हैं कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं। उनके साथ रहने के लिए हमनें कसम खाई है लेकिन राजनीति में कसम नहीं होती।
वही जीतनराम मांझी ने एक बार फिर महागठबंधन में कॉओर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग की। कहा कि बिना कमिटी के जो निर्णय लिये जाते हैं वो अक्सर गलत हो जाते हैं। हाल ही में शिक्षकों के मामले सरकार ने जो फैसला लिया वो गलत है। मांझी ने कहा कि हम गठबंधन में हैं तो चुप हैं। शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से कराने का फैसला लिया गया जो गलत है। बीएड, एसटीईटी, टीईटी,एमएड पास अभ्यर्थी की नियुक्ति तो बिना परीक्षा के होनी चाहिए थी। ऐसे अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।
मांझी ने कहा कि नीतीश जी कहते हैं कि सबसे राय लेकर हमने यह फैसला लिया है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार यह बात गलत कह रहे हैं। मांझी ने आगे कहा कि वित्त रहित शिक्षक को वित्त सहित किया जाए। बिहार के सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी है। जबकि प्राइवेट स्कूलों की स्थिति काफी अच्छी है। इसलिए मेरा कहना है कि जो प्राइवेट स्कूल ठीक है उसे सरकारीकृत किया जाए।