Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
25-Aug-2020 05:00 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पटना रिंग रोड परियोजना एवं निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पटना रिंग रोड परियोजना के कन्हौली से अजमा तक निर्माणाधीन पथ का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने पटना रिंग रोड के कार्यों की समीक्षा भी की। पटना रिंग रोड 137 किलोमीटर लंबा, लगभग 15 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजना है, जो राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से बन रही है।
इस परियोजना में गंगा नदी पर दो पुल बनाये जाने हैं एवं 6 लेन सड़क बनायी जानी है। मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेने पुल का भी निरीक्षण किया। सबलपुर में निर्माणाधीन कार्यों को भी मुख्यमंत्री ने देखा। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि लगभग तीन हजार से अधिक मजदूर वहां कार्यरत हैं एवं सभी 67 पायों में कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति भी तेज है। सम्पूर्ण 19.5 किलोमीटर पथांश में भूमि की उपलब्धता करा दी गई है।
दिसम्बर 2021 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तरी छोर से इस पथ को वैशाली तक जोड़ा जाय, साथ हीं पूर्व की ओर ताजपुर तक जोड़ा जाए ताकि बख्तियारपुर-ताजपुर परियोजना से भी इसका सम्पर्क हो सके। उन्होंने कहा कि वैशाली तक संपर्कता हो जाने से पर्यटकों को सहुलियत होगी।