ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

नीतीश ने अपने फैसले से फिर सबको चौंकाया, उमेश कुशवाहा JDU के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए

नीतीश ने अपने फैसले से फिर सबको चौंकाया, उमेश कुशवाहा JDU के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए

10-Jan-2021 03:20 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चौंका दिया है. कल तक रामसेवक सिंह को जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हो रही थी लेकिन राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अचानक से उमेश कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है.


राज्य कार्यकारिणी की बैठक में उम्मीद के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की जिसे स्वीकार कर लिया गया और बाद में उमेश कुशवाहा को जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है. 


प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा का चयन इतना अप्रत्याशित था कि खुद उमेश कुशवाहा को इस बारे में जानकारी नहीं थी. आज हो रही राज्य कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में वह मौजूद नहीं थे लेकिन आनन-फानन में बैठक के दौरान ही उनको बुलावा भेजा गया. आखिरकार उमेश कुशवाहा पार्टी ऑफिस पहुंचे और कर्पूरी सभागार में चल रही बैठक में शामिल हुए. उमेश कुशवाहा महनार से जेडीयू के विधायक हैं. 


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे वशिष्ठ नारायण सिंह ने आज राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पद छोड़ने की घोषणा की और उसके बाद उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा पर भरोसा जताकर एक बार फिर इस बात का संदेश दे दिया है कि वह अपने पुराने वोट समीकरण लव कुश की तरफ फिर से वापस से जाना चाहते हैं. कुशवाहा समाज को अपने साथ जोड़ने के लिए नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा के चेहरे पर भरोसा जताया है. वह युवा हैं यह भी एक सकारात्मक पक्ष है. 


राजपूत जाति से आने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह लंबे अरसे से प्रदेश अध्यक्ष बने हुए थे लेकिन अब पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की कुर्सी पर अपने पुराने आधार वोट के तबके से आने वाले नेताओं को कमान सौंपी है. आरसीपी सिंह यहां कुर्मी जाति से हैं. वहीं उमेश कुशवाहा कुशवाहा जाति से आते हैं. वशिष्ठ नारायण सिंह के पद छोड़ने के बाद अब बड़ा सवाल ये भी पैदा हो रहा है कि क्या जनता दल यूनाइटेड ने वाकई सवर्णों की राजनीति से अलग जाकर केवल लव-कुश समीकरण पर फोकस करने की रणनीति बनाई है. हालांकि जानकार मानते हैं कि नीतीश कुमार सवर्ण तबके से आने वाले अपने पार्टी के नेताओं को दूसरी भूमिका दे सकते हैं.