बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
11-Sep-2020 03:54 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस के दो विधायकों ने पाला बदलने का फैसला कर लिया है. यह दोनों विधायक कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. कांग्रेस विधायक पूर्णिमा यादव और सुदर्शन कुमार थोड़ी देर बाद जेडीयू की सदस्यता लेने जा रहे हैं. लोकसभा सांसद और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह इन दोनों को जदयू की सदस्यता देंगे.
इंदौर कांग्रेस विधायकों के साथ साथ आरजेडी में रह चुके राघोपुर के पूर्व विधायक भोला राय भी जदयू का दामन थाम ले जा रहे हैं. रालोसपा के प्रवक्ता रह चुके अभिषेक झा भी जेडीयू में शामिल होंगे. इन सभी नेताओं के मिलन समारोह में ललन सिंह के अलावे मंत्री अशोक चौधरी भी जदयू कार्यालय में मौजूद रहेंगे.
इसके अलावे राघोपुर से ताल्लुक रखने वाले पंछी राय भी जदयू का दामन थामने जा रहे हैं. इन सभी नेताओं को जेडीयू ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अपने पाले में करते हुए विरोधियों को बड़ा झटका दिया है. आरजेडी के बाद अब कांग्रेस को जेडीयू ने झटका दिया है.
पूर्णिमा यादव विधायक कौशल यादव की पत्नी हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें नवादा के गोविंदपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कोटे से एडजस्ट किया गया था. उनके पति कौशल यादव पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके थे कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही उनकी आस्था है और अब वह चुनाव के ठीक पहले जेडीयू में शामिल होने जा रही हैं.