BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
30-Jan-2024 10:08 AM
By First Bihar
PATNA : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफफार्म्स (एडीआर) एवं बिहार इलेक्शन वॉच ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली नई एडीए सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की रिपोर्ट जारी की। एडीआर के अनुसार, नीतीश कुमार के वर्तमान कैबिनेट में महज तीन मंत्री पर कोई मुकदमा नहीं हैं। वहीं, गया से लगातार आठ बार विधायक रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार पर सबसे अधिक कुल छह आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें चार गंभीर मामले हैं। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति एक करोड़ 70 लाख 54 हजार है।
नए मंत्रिमंडल में सम्मिलित मंत्रियों की संपत्ति की बात करें तो सभी मंत्री करोड़पति हैं। जमुई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। इन पर आइपीसी धारा के तहत पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ 68 लाख घोषित की गई है। जबकि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन पर कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। संतोष के पास कुल संपत्ति दो करोड़ 57 लाख 46 हजार है।
इन मंत्री पर नहीं दर्ज है कोई मुकदमा
वहीं, मंत्री श्रवण कुमार पर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति दो करोड़ 39 लाख 43 घोषित की गई है। सबसे बुजुर्ग मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पर भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति दो करोड़ 24 लाख रुपये घोषित की गई है। इसके साथ ही मंत्री विजय चौधरी पर भी कोई मामला दर्ज नहीं है। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति दो करोड़ 11 लाख 80 हजार घोषित की गई है। नीतीश के नौ मंत्रियों की औसतन संपत्ति 3.95 करोड़ रुपये आंकी गई हैं।
उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात करें तो उनके पास चल और अचल संपत्ति तीन करोड़ नौ लाख 83 हजार रुपये हैं। सबसे अधिक संपत्ति उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास है, जिनकी चल-अचल संपत्ति आठ करोड़ 93 लाख रुपये है।संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर उपमुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी के पास 8 करोड़ 85 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है।