ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी

जल्द ही हो जायेगा 12 MLC का मनोनयन, नीतीश कुमार बोले- केंद्र सरकार में जेडीयू के शामिल होने पर कोई बात नहीं हुई

जल्द ही हो जायेगा 12 MLC का मनोनयन, नीतीश कुमार बोले- केंद्र सरकार में जेडीयू के शामिल होने पर कोई बात नहीं हुई

12-Feb-2021 09:19 PM

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी-जेडीयू के बीच राज्यपाल कोटे से 12 MLC  के मनोनयन का मामला भी सुलझ गया है. पिछले 9 महीने से ये मामला फंसा हुआ है. नीतीश कुमार ने कहा कि अब एमएलसी के मनोनयन में ज्यादा लेट नहीं होगा. नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने की खबरों को फिर खारिज करते हुए कहा कि इस संबंध में उनकी बीजेपी से कोई बात नहीं हुई है.


अब हो जायेगा एमएलसी का मनोनयन
दिल्ली से पटना लौटे नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी के मनोनयन पहले ही हो जाना चाहिये था. देर हुई लेकन अब हो जायेगा. नीतीश कुमार ने कहा “ये तो और पहले भी हो जाता. लेकिन चलिये कोई बात नहीं है. अब हो जायेगा. हमको लगता है कि अब इसमें कोई ज्यादा बिलंव नहीं होगा.”


जाहिर है बीजेपी और जेडीयू के बीच एमएलसी मनोनयन को लेकर मामला सुलझ गया है. ये मामला भी मंत्रिमंडल विस्तार की तर्ज पर फंसा हुआ था. फिलहाल बीजेपी ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर सहमति दी. लेकिन बीजेपी अपने कोटे से मनोनीत होने वाले एमएलसी का नाम भी तय कर चुकी है. लिहाजा 12 विधान पार्षदों के मनोनयन का मामला भी जल्द ही सुलझ जायेगा.


जानकारों की मानें तो मामला इस बात पर फंसा है कि 12 विधान पार्षदों में से किसका कितना शेयर होगा. बीजेपी का दावा था कि विधायकों की संख्या के आधार पर मनोनयन होना चाहिये. लेकिन जेडीयू का कहना था कि पिछले साल मई में ही मनोनयन होना था. कोविड और चुनाव के कारण इसे टाला गया. अगर विधायकों की संख्या के आधार पर ही हिस्सेदारी मिलनी है तो फिर 2020 के मई में जिसके जितने विधायक थे उसी आधार पर मनोनयन होना चाहिये. सूत्रों के मुताबिक 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर बात बन गयी है.


केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू शामिल नहीं होगा
उधर नीतीश कुमार ने आज फिर इस संभावना से इंकार कर दिया कि जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है. नीतीश कुमार ने कहा कि इस बारे में उनकी कोई बातचीत प्रधानमंत्री या बीजेपी के दूसरे नेताओं से नहीं हुई है. जाहिर है जेडीयू के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री की फिलहाल संभावना नहीं है. दरअसल 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार के गठन के दौरान ही जेडीयू को राज्य मंत्री के एक सीट का ऑफर दिया गया था. लेकिन नीतीश कुमार कैबिनेट मंत्री समेत कम से कम दो मंत्री पद मांग रहे थे. बीजेपी ने जब कोई नोटिस नहीं लिया तो नीतीश ने एलान किया था कि अब उनकी पार्टी नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी.