पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद
01-Mar-2020 01:39 PM
PATNA: जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को गांधी मैदान से संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने जंगलराज का भय दिखाया और बोले कि आप लोग याद कर लिजिए बिहार में किस तरह का जंगल राज था. घर से निकलना मुश्किल था, लेकिन मौका मिला तो कानून व्यवस्था ठीक कर के दिखा दिया. सीएम ने कहा कि बिहार में क्राइम कम हुआ. अखबार और सोशल मीडिया में खबरें तुरंत-तुरंत आ रही है. इससे लोगों को लगता है कि बिहार में क्राइम बढ़ गया है. पहले बिहार में एफआईआर थाने में दर्ज नहीं होता था, लेकिन अब आसानी से केस दर्ज होता है. जिससे केसों की संख्या बढ़ी है.
सोशल मीडिया में तय नहीं कर सकते क्राइम
नीतीश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते रहता है. जिससे लोगों को लगता है कि बिहार में क्राइम बढ़ गया है. लेकिन सोशल मीडिया से क्राइम तय नहीं कर सकते हैं.
जमीन को लेकर बिहार में हत्या अधिक
सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में हत्या और अपराध की घटनाओं का आकंलन किया गया तो पता चला कि आपसी विवाद, जमीन, संपत्ति, पारिवारिक झगड़ा के कारण हत्या हो रही है. भूमि विवाद को खत्म करने के लिए कई काम किया जा रहा है. परिवारिक बंटवारा में 8 प्रतिशत संपत्ति का पैसा लगता था, लेकिन अब सांकेतिक तौर पर 100 रुपए लगेगा. जिससे विवाद कम होगा.