Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट
23-Dec-2020 02:55 PM
PATNA : बिहार में खराब कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है. अपराधियों के सामने पुलिस की एक नहीं चल रही और लगातार अपराधिक घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपनी नई पारी में तीन बार क्राइम में रिव्यू मीटिंग करने के बाद चौथी बार पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचकर आला अधिकारियों को क्लियर मैसेज दे दिया है.
रिजल्ट नहीं तो होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुलिस हेडक्वार्टर पटेल भवन पहुंचे और यहां वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से लगभग 2 घंटे तक चर्चा की. इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल समेत अन्य वरीय अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कह दिया कि अगर पुलिस तमाम सुविधा देने के बावजूद नतीजे नहीं देगी तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर उनके ऊपर ऐक्शन लिया जाएगा.
अधिकारियों को चेताया
नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि या तो क्राइम कंट्रोल करिए या फिर पुलिस के महत्वपूर्ण पदों को छोड़ दीजिए. मुख्यमंत्री ने लगभग ढाई घंटे तक पटेल भवन में वक्त बिताया. इस दौरान मीटिंग भी की और पटेल भवन के अलग-अलग हिस्सों का जायजा भी लिया. मुख्यमंत्री जब पटेल भवन का निरीक्षण कर रहे थे इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हमने पुलिसिंग को मुस्तैद बनाने के लिए हर संभव कोशिश की है. राज्य सरकार स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दे रही. पुलिस को सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर रिजल्ट नहीं मिलता और बिहार में क्राइम पेट्रोल लॉयन ऑर्डर ठीक नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में उनके पास कोई विकल्प नहीं रह जाता है. मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि अब वह किसी को बख्शने के मूड में नहीं है. अपराधियों के ऊपर हर हालत में लगाम लगानी होगी. पटेल भवन से निकलते वक्त नीतीश कुमार ने जब मीडिया से बातचीत की तो इसमें भी उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह आगे भी पुलिस महकमा आते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर दिन में यहां नहीं आ सकते लेकिन अब बीच-बीच में आना लगा रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि और बेहतर काम करने के लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है.