ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश ने CM हॉउस पर किया झंडोत्तोलन, देश और राज्यवासियों को दी गणतंत्र...

नीतीश ने CM हॉउस पर किया झंडोत्तोलन, देश और राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

26-Jan-2023 08:43 AM

By First Bihar

PATNA  : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्हें गॉर्ड और ऑनर भी दिया गया। 


वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने देश और राज्य वासियों को गणत्रंत दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, आज का दिन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, हमलोग हमेशा से बिहार के विकास के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम राज्य्वासियों से एकता, एकजुटता, समानता, भाईचारा के साथ मिलकर काम करेंगे। हम सभी लोग बिहार के  विकास के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 


नीतीश कुमार ने कहा कि,  पुरे देशवासियों और राज्यवासियों को गणत्रंत दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज देश के अंदर संविधान लागू किया गया था।आज के दिन उसकी नीवं रखी गई थी। आज के दिन हमलोग चाहेंगे देश के अंदर सभी लोग एकजुट होकर देश के विकास को लेकर काम करें। सीएम ने कहा कि, सभी लोग संयुक्त रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शांति व्यवस्था कायम करने में सभी सहयोग दें और बिहार को शीर्ष पर पहुंचाने का काम करें।