LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
12-Feb-2021 09:54 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं. ये पत्रकार लोग देखें और कोई जानकारी मिले तो उन्हें भी बतायें.
क्या है मामला
दरअसल सामाजिक संस्था एडीआर ने बिहार के मंत्रियों को लेकर आंकड़े जारी किये हैं. एडीआर ने दावा किया कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. बिहार सरकार में शामिल 14 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक आरोपों हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 57 प्रतिशत मंत्री, जेडीयू के 27 प्रतिशत मंत्री आपराधिक मामलों के आरोपी हैं. इसके अलावा वीआईपी पार्टी के एकमात्र मंत्री मुकेश सहनी और हम के संतोष कुमार सुमन पर भी आपराधिक मामला दर्ज है.
नीतीश बोले- मुझे तो पता ही नहीं
शुक्रवार को पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि उनके 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार पत्रकारों से बोले “आपलोग न देखियेगा किस पर क्या मामला है. पूरा देखिये. हमने नहीं देखा है. अगर ऐसी बात होगी तो हमको भी जरा बताइयेगा. हमको भी जानकारी दीजियेगा. ऐसा तो नहीं लग रहा है कोई.”
नीतीश के कई मंत्रियों पर है मुकदमा
वैसे नीतीश कुमार को भले ही पता नहीं हो, उनके कई मंत्रियों पर संगीन मामलों के मुकदमे चल रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक जमा खान को जेडीयू में शामिल कर उन्हें मंत्री बनाया है. जमा खान पर हत्या के प्रयास से लेकर आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे चल रहे हैं. नीतीश सरकार में एक और मंत्री नीरज कुमार बबलू पर भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा है. ऐसे कई मंत्री हैं जिन्होंने अपने शपथ पत्र में अपने उपर चल रहे आपराधिक मुकदमों की जानकारी दी है