ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

नीतीश के साथ JDU नेताओं की बैठक खत्म, आज 3 बजे होगा उम्मीदवारों का एलान

11-Mar-2020 12:26 PM

By arayan

PATNA : राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों के लिए बुलाई गई जेडीयू नेताओं की बैठक खत्म हो गई है. मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार के साथ बैठे जेडीयू के नेता बाहर निकल आए हैं. आज शाम 3:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता कर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी. 

मुख्यमंत्री आवास में हो रही बैठक से बाहर निकले जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि शाम 3 बजे अधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह बताने से भी इंकार किया कि जेडीयू से राज्यसभा भेजे जाने वाले उम्मीदवार पुराने होंगे या कोई नया चेहरा.हालांकि यह माना जा रहा है कि जेडीयू से एक बार फिर हरिवंश को राज्यसभा भेजा जाएगा. हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति हैं और अगर उन्हें पार्टी दोबारा चुनकर नहीं भेजती है तो ऐसे में जेडीयू के हाथ से राज्यसभा के उप सभापति की कुर्सी निकल जाएगी.

नीतीश कुमार कतई नहीं चाहेंगे कि राज्यसभा में उपसभापति जैसा अहम पद पार्टी के हाथ से निकल जाए. अब देखना होगा कि अतिपिछड़ा तबके से आने वाले रामनाथ ठाकुर और अल्पसंख्यक समाज से आने वाली कहकशा परवीन को लेकर पार्टी क्या फैसला लेती है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड आवास पर 3:00 बजे प्रेसवार्ता बुलाई गई है और इसी में जेडीयू के 2 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी.