ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

नीतीश के लिए BJP के सभी दरवाजे बंद, सुशील मोदी बोले- नाक भी रगड़ लेंगे तो नहीं मिलेगी एंट्री

नीतीश के लिए BJP के सभी दरवाजे बंद, सुशील मोदी बोले- नाक भी रगड़ लेंगे तो नहीं मिलेगी एंट्री

22-Oct-2022 12:42 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में हैं, प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। प्रशांत किशोर के इस बयान के बीच बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं और अब अगर वे नाक भी रगड़ लेंगे तो उन्हें एंट्री नहीं मिलने वाली है।


जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बयान यह कहने पर कि नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में हैं और जल्द ही पलटी मारेंगे। पीके के इस बयान पर सुशील मोदी ने सीधे तौर पर कह दिया कि नीतीश कुमार अपनी नाक भी रगड़ लें तो भी अब इस जन्म में बीजेपी के दरवाजे उनके लिए फिर से नहीं खुलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी को दो बार धोखा दे चुके हैं लेकिन बीजेपी अब फिर से धोखा नहीं खाने वाली है। सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी पहले ही यह फैसला ले चुकी है कि भविष्य में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा।


बता दें कि प्रशांत किशोर ने जन सुराज यात्रा के दौरान कहा था कि नीतीश फिर से पलटी मार जायें और बीजेपी के साथ चले जायें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ने अपने करीबी सांसद और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के जरिये बीजेपी के साथ फिर से संवाद कायम का रास्ता खुला रखा है और जरूरत पड़ने पर नीतीश कुमार हरिवंश के जरिये ही बीजेपी से संपर्क साधेंगे। हरिवंश सिर्फ इस बात के लिए बचाकर रखे गये हैं कि जब जरूरत पड़े तो वे मध्यस्थता कर नीतीश की दोस्ती फिर से बीजेपी से करा दें। बीजेपी के साथ जाने के लिए नीतीश फिर कोई नया बहाना ढूंढ़ लेंगे।