अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Dec-2020 04:52 PM
PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों के पाला बदल में बिहार की सियासत गरमा रखी है. नीतीश के विधायक बीजेपी के साथ क्या गए बिहार में एनडीए के अंदर खींचतान शुरू हो गई. जेडीयू में खुले तौर पर बीजेपी नेतृत्व से अपनी नाराजगी जताई तो अब नीतीश के लिए बैटिंग करने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी मैदान में उतर आए हैं. कोरोना संक्रमित मांझी ने अरुणाचल के मुद्दे पर बीजेपी को चेतावनी दे डाली है.
जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "अरूणाचल प्रदेश में जो हुआ वह स्वच्छ राजनीति का तक़ाज़ा नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व से अनुरोध है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो पाए इसका ख़्याल रखें. नीतीश कुमार को कमजोर समझने वालों को शायद नहीं पता है कि हम पार्टी मज़बूती से उनके साथ है."
मांझी का यह अंदाज बता रहा है कि वह बीजेपी को या बता देना चाहते हैं कि वह नीतीश के बूते महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आए थे और नीतीश कुमार के लिए खड़े भी रहेंगे.

आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायकों का पाला बदलवाकर अपने खेमे में शामिल करने के बाद बीजेपी निशाने पर है. इससे पहले सीएम नीतीश नाराजगी व्यक्त करते हुए बोल चुके हैं कि "यह गठबंधन राजनीति का कोई अच्छा संकेत नहीं है." जेडीयू ने बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी के समय पालन किये जाने वाला गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत भी दी थी.
अरूणाचल प्रदेश में जो हुआ वह स्वच्छ राजनीति का तक़ाज़ा नहीं है।.@BJP4India नेतृत्व से अनुरोध है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो पाए इसका ख़्याल रखें।@NitishKumar जी को कमजोर समझने वालों को शायद नहीं पता है कि #HAM मज़बूती से उनके साथ है।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 30, 2020