ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Nitish Kumar: कविता कह कर नीतीश के बारे में ये क्या कह गए...

Nitish Kumar: कविता कह कर नीतीश के बारे में ये क्या कह गए अशोक चौधरी? मुख्यमंत्री ने सीएम हाउस बुलाकर लगाई कड़ी फटकार; JDU ने भी चेता दिया

24-Sep-2024 12:17 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी पिछले कुछ दिनों से बिहार की सियासत में सुर्खियों में हैं। भूमिहारों को लेकर दिए बयानों के कारण पिछले दिनों जेडीयू की फजीहत कराने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी बढ़ती उम्र को लेकर एक्स के जरिए तीखा तंज किया है। ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री ने अशोक चौधरी को सीएम हाउस बुलाकर कड़ी फटकार लगाई है।


दरअसल, जेडीयू कोटे के मंत्री मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कविता के जरिए तंज किया है। लोगों का ऐसा मानना है कि बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अशोक चौधरी ने जो लाइनें लिखी हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिना नाम लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने की कोशिश की है।


अशोक चौधरी लिखते हैं, ‘एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए... अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए’. इस ट्वीट के बाद जेडीयू के अंदरखाने हलचल तेज हो गई और बात मुख्यमंत्री तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री के बुलावे पर अशोक चौधरी भागे-भागे सीएम हाउस पहुंचे। जेडीयू के सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इस ट्वीट के लिए अशोक चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है।


अशोक चौधरी के ट्वीट को लेकर जेडीयू का भी रिएक्शन आया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाला कोई नहीं है। नीतीश कुमार बिहार की जनता के दिल में बसते हैं। 19 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें ग्लोबल थिंकर और क्लाइमेट चेंजर बताया गया है। नीतीश कुमार की साख पर कोई कैसे सवाल खड़ा कर सकता है। नीतीश कुमार जेडीयू ही नहीं बिहार की जनता की पहचान हैं लेकिन नीतीश कुमार पर अगर कोई छंद भाषा का इस्तेमाल करेगा तो सीधा जवाब भी सुनने को तैयार रहे।


news image


news image