ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश जानते थे विधायक भाग रहे हैं, BJP का खेल बस देखते रह...

नीतीश जानते थे विधायक भाग रहे हैं, BJP का खेल बस देखते रह गए

26-Dec-2020 02:11 PM

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायकों का पाला बदल बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते में खटास की वजह माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड या उसके नेता नीतीश कुमार भले ही इस मसले पर खुद कोई प्रतिक्रिया ना दें लेकिन अंदर ही अंदर नीतीश बीजेपी के फैसले से नाराज हैं. खुद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी का बयान इस बात की पुष्टि करता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि अरुणाचल प्रदेश में विधायकों के पाला बदल की जानकारी नीतीश कुमार को नहीं थी. नीतीश कुमार इस बात को भलीभांति जान रहे थे कि अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के विधायकों के साथ कौन सा खेल खेलने जा रही है. बावजूद इसके कुछ भी नहीं कर पाए.




जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अफाक आलम ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में खुद इस बात की पुष्टि की है. अफाक आलम ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के विधायक के अरुणाचल में पाला बदलने वाले हैं. इसकी जानकारी नेतृत्व को हो चुकी थी, यही वजह है कि पार्टी के तीन विधायकों को निलंबित भी किया गया था. अफाक आलम ने कहा है कि पार्टी ने दल विरोधी गतिविधियों में शामिल विधायकों को शो कॉज नोटिस भी जारी किया लेकिन हम पार्टी के विधायकों को पाला बदल से रोक नहीं पाए.


अफाक आलम का यह बयान बताता है कि वाकई अरुणाचल प्रदेश में हुए घटनाक्रम को लेकर नीतीश कुमार कितने बेबस थे. एक तरफ बिहार में एनडीए की जीत के बाद वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके थे तो वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल में बीजेपी उनके विधायकों को तोड़कर अपने साथ ले जा रही थी. ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि क्या इस मसले पर नीतीश कुमार ने पहले कभी बीजेपी के बड़े नेताओं से बातचीत की या नहीं क्या जेडीयू ने अपने विधायकों को बचाने के लिए बीजेपी से संवाद स्थापित किया या फिर बिहार के लिए उसने अरुणाचल में अपनी पहचान खत्म हो जाने दी.


ऐसे में सियासी गलियारे में ये चर्चा है कि क्या सच में नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी थी कि बीजेपी उनके पीठ पीछे अरुणाचल में ऐसा कुछ कर रही है. अगर वो भारतीय जनता पार्टी के इस कदम का नीतीश विरोध करते तो उन्हें इसका खामियाजा बिहार में भुगतना पड़ता. शायद उनके लिए एक बार फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठना भी इतना आसान नहीं होता.