BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
26-Sep-2023 02:14 PM
By First Bihar
PATNA: सीएम नीतीश की एनडीए में वापसी के कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दे दिया। केंद्रीय मंत्री के ऑफर का जेडीयू ने जवाब दिया है। नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि यह सीएम नीतीश की विश्वसनीयता का ही नतीजा है कि विरोधी भी उन्हें साथ रखना चाह रहे हैं।
विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है और कयासों में कोई सच्चाई नहीं है। अगर एनडीए के नेता इस तरह का बयान देते हैं तो उनकी मर्जी है। एनडीए के सभी नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हों तो एक तरह से यह एक अच्छी खबर है क्योंकि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता इतनी अधिक है कि सभी लोग उन्हें अपने साथ रखना चाहते हैं।
वहीं एनडीए के नेताओं द्वारा यह कहने पर कि संयोजक नहीं बनाया गया इसलिए महागठबंधन में नीतीश कुमार कंफर्टेबल फील नहीं कर रहे हैं, इसपर विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से कंफर्टेबल हैं। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वे संयोजक बनना चाहते हैं। बता दें कि पारस ने कहा है कि व्यक्ति बलवान नहीं होता है बल्कि समय बलवान होता है। समय का इंतजार कीजिए आगे जो होगा वह अच्छा ही होगा। अगर नीतीश कुमार एनडीए में आएंगे तो हम उनका तहे दिल से स्वागत करेंगे।