Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
26-Feb-2022 02:55 PM
BEGUSARAI: एक दिन पहले ही पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक में विधायकों के मान-सम्मान का मसला जोर शोर से उठा था. विधायकों ने कहा था कि अधिकारी इतने बेलगाम हो गये हैं कि वे विधायकों को कुछ समझ ही नहीं रहे. अगले ही दिन यानि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में ही विपक्षी पार्टी के एक विधायक को इसका अंदाजा भी हो गया।
सीएम की सभा में जाकर बेइज्जत हो गये विधायक
दरअसल समाज सुधार यात्रा करने निकले नीतीश कुमार की आज बेगूसराय में सभा थी। नीतीश कुमार की सभाओं में अमूमन सिर्फ सत्ताधारी पार्टियों के विधायक, MLC या सांसद शामिल होते हैं लेकिन बेगूसराय में नीतीश की सभा में बखरी से सीपीआई के विधायक सूर्यकांत पासवान भी पहुंच गये। नीतीश का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम था लिहाजा जनप्रतिनिधि होने की हैसियत से विधायक भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गये लेकिन शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि वहां ऐसा सलूक होगा।
डीएम ने बुके तक नहीं दिया
नीतीश की समाज सुधार सभा की शुरूआत में बेगूसराय के डीएम ने मंच पर बैठे सभी विधायकों, विधान पार्षदों और दूसरे प्रमुख लोगों को बुके यानि कि पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. लेकिन डीएम ने मंच पर ही बैठे सीपीआइ विधायक को छोड़ दिया. हालांकि सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान को मंच पर बैठने की जगह तो मिल गयी लेकिन उन्हें काफी असहज महसूस करना पड़ा। भाषण देने आये अधिकांश लोगों ने सभा को संबोधित करने के दौरान मंच पर बैठे करीब-करीब हर जनप्रतिनिधि का नाम लिया, लेकिन किसी ने सीपीआइ विधायक का नाम नहीं लिया. हद तो ये कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन की शुरूआत में विधायक का नाम ही गलत बोल दिया. उन्होंने सूर्यकांत पासवान को सूर्य नारायण पासवान कह कर संबोधित किया।