मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
12-May-2023 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम में एक और नाम जुड़ गया है. असम के विवादित नेता और मुस्लिम धर्म गुरू बदरूद्दीन अजमल ने आज पटना आकर नीतीश कुमार से मुलाकात की. बदरूद्दीन अजमल असम में अपनी पार्टी AIUDF यानि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट चलाते हैं. बदरूद्दीन अजमल हिन्दुओं के खिलाफ विवादित बयानों को लेकर चर्चे में रहे हैं.
बदरूद्दीन अजमल आज अपनी पार्टी के कई नेताओं के साथ पटना पहुंचे. नीतीश ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए अपने मंत्री अशोक चौधरी को भेजा था. उसके बाद अजमल और उनकी पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. जहां विपक्षी एकता पर बात हुई. इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे.
कौन हैं बदरूद्दीन अजमल
बदरूद्दीन अजमल मुस्लिम धर्मगुरू और कारोबारी रहे हैं. असम में मुस्लिम वोटरों की तादाद 30 परसेंट से ज्यादा है और अजमल उनकी राजनीति करते हैं. उनकी पार्टी एआईयूडीएफ असम के मुस्लिम बहुल इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करती रही है. 2014 में उनकी पार्टी के तीन सांसद चुने गये थे. अजमल खुद लगातार तीन बार से सांसद हैं. अजमल की पार्टी ने मुस्लिम वोटरों को गोलबंद कर असम के विधानसभा चुनावों में भी लगातार अपनी ताकत दिखायी है.
6 महीने पहले ही अजमल ने कहा थी कि उनकी पार्टी एआईयूडीएफ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए, अखिल भारतीय स्तर के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार है. उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे विपक्षी एकता की मुहिम का स्वागत भी किया था. अजमल ने नीतीश कुमार को असम आने का न्योता भी दिया था. नीतीश तो नहीं गये लेकिन अजमल खुद पटना पहुंच गये.
विवादों में घिरे रहे हैं अजमल
बदरूद्दीन अजमल अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं. हिन्दु लड़कियों और लड़कों को लेकर उनके विवादास्पद बयान पर देश भर में प्रतिक्रिया हुई थी. इसके साथ ही उन पर बांग्लादेश से घुसपैठ को बढ़ावा देने का भी आरोप लगता रहा है. वे असम में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव भी लड़ चुके हैं.
