Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
26-Jan-2020 12:09 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां नीतीश सरकार की मंत्री ने देश को शर्मसार करने वाला कारनामा किया है। नीतीश सरकार की महिला मंत्री को सुन कर आप खुद पर शर्म करेंगे कि आखिर ऐसे जनप्रतिनिधियों को हमने शासन करने का मौका क्यों दिया।
समस्तीपुर के पटेल मैदान आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन के मौके पर जिला की प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने अपने सम्बोधन में लिखा हुआ स्पीच पढ़ा लेकिन इसमें भी उन्होंने संविधान लागू होने का साल दो बार गलत पढ़ा। 1950 की जगह उन्होंने पहले तो 1985 पढ़ा फिर बगल से किसी के टोकने पर फिर 1955 पढ़ा। इसके बाद मैदान में मौजूद लोगों में यह चर्चा शुरू हो गयी कि देखकर भी सही से नही पढ़ पाती हैं ये प्रभारी मंत्री।
बीमा भारती का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। रुपौली की जदयू विधायक बीमा भारती अपने पारिवारिक विवाद के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। बीमा भारती की अपने पति से कभी पटरी नहीं बैठी। उनके पति अवधेश मंडल की आपराधिक छवि है। अवधेश मंडल पर सीसीए लग चुका है। 2010 में पति-पत्नी के घर झगड़ा सड़क पर आ गया था। अवधेश मंडल, विधायक होने के बाद भी बीमा भारती की पिटाई करता था। बीमा भरती ने अवधेश मंडल पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया था। इसके जवाब में अवधेश मंडल ने भी बीमा भारती पर गंभीर आरोप मढ़ा था।
वहीं पूर्व में बेटे की हत्या के बाद जेडीयू विधायक बीमा भारती को जान से मारने की भी धमकी मिली थी। बीमा भारती ने धमकी दिए जाने के बाद एसएसपी से सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए आरोप एक पूर्व विधायक शंकर सिंह पर लगाया था। बता दें कि उनके बेटे दीपक का शव एनएमसीएच के सामने रेलवे ट्रैक से बरामद किए जाने के बाद हत्या का मामला सामने आया था।
इसको भी पढ़ें: मंत्री बनी तो शपथ पत्र नहीं पढ़ पाई थी बीमा भारती, एक बार फिर चर्चा में आई ये नीतीश कुमार की मंत्री