कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
07-Mar-2021 02:17 PM
PATNA : अधिकारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से विवादित बयान देने के बाद बिहार में सियासी पारा गर्म है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज के इस आक्रामक तेवर के लिए भी नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहरा दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमजोर है इसलिए बांस उठाकर अपनी मर्जी से अधिकारियों को पीटने की बात गिरिराज कह रहे हैं.
तेजस्वी ने गिरिराज सिंह का वो वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह अधिकारियों की पिटाई कर देने वाली बात कह रहे हैं. इसके साथ ही तेजस्वी ने लिखा है- केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जी कह रहे है कि बिहार में अराजकता फैली हुई है. अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते. मुख्यमंत्री कमजोर है इसलिए बांस उठाकर जब मर्ज़ी अधिकारियों को पीटो. गलती उजागर करने वाले पत्रकारों पर नीतीश सरकार FIR लेकिन हिंसा फैलाने वालों मंत्रियों को पुरस्कृत करती है.
केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जी कह रहे है कि बिहार में अराजकता फैली हुई है।अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते। मुख्यमंत्री कमजोर है इसलिए बांस उठाकर जब मर्ज़ी अधिकारियों को पीटो।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 7, 2021
गलती उजागर करने वाले पत्रकारों पर नीतीश सरकार FIR लेकिन हिंसा फैलाने वालों मंत्रियों को पुरस्कृत करती है। pic.twitter.com/sZ062gpbHH
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. गिरिराज सिंह ने कहा था कि "जो अधिकारी सही काम नहीं करता है उसे सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो". दरअसल कार्यक्रम के दौरान जब गिरिराज सिंह मंच पर थे तभी उनके सामने बैठे लोगों ने अधिकारियों द्वारा काम नहीं किए जाने की शिकायत की. यही नहीं फरियादी अधिकारियों की शिकायत से संबंधित आवेदन भी सौंप रहे थे. तभी इसी दौरान किसी ने सीओ साहब की शिकायत कर दी फिर क्या था गिरिराज सिंह ने कह दिया कि छोटे- मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास क्यों आते हो? क्या हाकिम नहीं सुनता है?
गिरिराज सिंह ने कहा कि MP, MLA, DM, SDM, CO, BDO, SDO, मुखिया सब जनता के लिए हैं. "यदि पदाधिकारी सही से काम नहीं करता हो तो उसके सिर पर दोनों हाथों से लाठी मार दो. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना करने के बाद फिर भी अधिकारी नहीं सुनता है तो गिरिराज सिंह आपके साथ हैं" केंद्रीय मंत्री के ये बातें सुनते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा था. गिरिराज सिंह अपने इसी अंदाज और बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार बेगूसराय में दिए बयान से एक बार फिर से वे चर्चा में आ गए हैं.