सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
05-Jul-2021 06:00 PM
PATNA : सियासी हलके में ये चर्चा गर्म है कि नीतीश कुमार ऑपरेशन कांग्रेस में लगे हैं. नीतीश के दूत कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डाल रहे हैं. खबर दिल्ली तक पहुंची औऱ डैमेज को रोकने के लिए कांग्रेस आलाकमान एक्शन में आया है. खबर ये आ रही है कि राहुल गांधी ने बिहार में कांग्रेस के सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है.
एक्शन में राहुल
कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि राहुल गांधी ने 9 जुलाई को कांग्रेस के सारे विधायकों को दिल्ली बुलाया है. वे कांग्रेसी विधायकों से बात कर उनकी समस्या सुनेंगे. सूत्रों के मुताबिक कल ही राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात की थी. इसमें बिहार को लेकर लंबी चर्चा हुई. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद ये तय किया गया कि सारे विधायकों को दिल्ली बुलाया जाये, जहां राहुल गांधी खुद उनसे बात करें.
नीतीश के ऑपरेशन कांग्रेस से खलबली
दरअसल मामला नीतीश कुमार के ऑपरेशन कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. कांग्रेस आलाकमान को भनक मिली है कि नीतीश कुमार ने अपने दूतों के जरिये कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डालने का सिलसिला तेज कर दिया है. पिछले तीन-चार दिनों में कांग्रेस के पांच विधायकों की बातचीत नीतीश कुमार के दूत से हुई है. जेडीयू के एक सांसद के अलावा एक मंत्री इसमें लगे हुए हैं.
जानकारों के मुताबिक मदन सहनी प्रकरण के बाद नीतीश कुमार के दूत औऱ एक्टिव हुए हैं. मदन सहनी ने खुलेआम सरकार को आंख दिखाया है. चार-पांच औऱ विधायक उनकी तरह मुखर हो जायें तो नीतीश मुश्किल में पड सकते हैं. नीतीश कुमार की सरकार के पास बहुमत बेहद कम है. सत्तारूढ गठबंधन के आधा दर्जन विधायक भी पाला बदल लें तो नीतीश काफी परेशानी में पड़ जायेंगे. लिहाजा जेडीयू ने कोशिशें तेज की है. उसे लग रहा है कि कांग्रेस को तोडा जा सकता है. बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. दलबदल कानून के तहत कांग्रेस को तोड़ने के लिए 13 विधायक चाहिये. अगर 13 विधायक नीतीश के साथ आ जायें तो फिर नीतीश कुमार को कुर्सी जाने का डर नहीं सतायेगा. लिहाजा कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डालने की कवायद तेज हुई है.